फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 16 -- फर्रुखाबाद। सड़क दुर्घटना में पीड़ित व्यक्ति के लिए कैशलेस ट्रीटमेंट की सुविधा भारत सरकार की ओर से उपलब्ध करायी जानी है। यह जानकारी पुलिस लाइन सभागार में हुयी एक बैठक में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने दी। उन्होंने बताया कि कैशलेस ट्रीटमेंट सुविधा के तहत घायलों को सात दिन तक के लिए डेढ़ लाख तक का इलाज मुफ्त कराया जायेगा। इसके लिए चिकित्सा और पुलिस विभाग के अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रक्रिया के संबंध में पीपीटी के माध्यम से रोल आउट मैनेजर दीपक कुमार ने विवरण प्रस्तुत किया। एआरटीओ ने राहवीर योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में हिट एंड रन की 109 दुर्घटनायें हुयीं जिसमें 89 व्यक्तियों की मृत्यु हुयी है और 81 व्यक्ति घायल हुये। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार आदि मौजूद रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.