शामली, मार्च 11 -- डूयटी देकर अपने घर लौट रहे पीआरडी जवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल को पुलिस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में भर्ती कराया गया। जंहा से उपचार के लिये गंभीर हालत में हायर सेन्टर रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र के गांव खन्द्रावली निवासी घसीटाराम पीआरडी जवान के पद पर कार्यरत है। और वर्तमान में कांधला थाना में तैनात है। सोमवार को घसीटाराम अपनी बाईक से एलम से कांधला आ रहा था। जैसे ही एलम बायपास मार्ग के निकट पंहुचा तो अज्ञात वाहन सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें जवान बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को पुलिस कर्मीयों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में भर्ती कराया गया। जंहा पर डॉक्टर ने जवान की चिन्ताजनक हालत को देखते हुए हायर सेन्टर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.