अररिया, अक्टूबर 31 -- अररिया, निज संवाददाता। छठ का त्योहार मनाकर पूर्णिया स्थित मायके से पति और बेटी के साथ बाइक से लौटने के दौरान अररिया-पूर्णिया फोरलेन पर मटियारी ओवरब्रिज के समीप सड़क हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति व बेटी घायल हो गये। हादसा गुरुवार दोपहर की है। मृतक महिला अररिया शहर के चित्रगुप्त नगर वार्ड संख्या 21 की रहनेवाली 42 वर्षीय प्रेरणा पम्पी देवी थी। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। मिली जानकारी के अनुसार अररिया शहर चित्रगुप्त नगर, वार्ड संख्या 21 के निवासी दीपक कुमार सिन्हा और उनकी 42 वर्षीय पत्नी प्रेरणा पम्पी व बेटी अनुष्का एक ही बाइक पर सवार होकर पूर्णिया से अररिया लौट रहे थे। प्रेरणा पूर्णिया अपने मायके छठ पूजा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.