जहानाबाद, फरवरी 9 -- गिरफ्तार ट्रक चालक भेजा गया जेल फॉलोअप अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के मधुबन के पास रविवार को ट्रक और ऑटो की टक्कर में दो लोगों की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है। इस मामले में मृतक कला देवी के पुत्र धर्मेंद्र कुमार यादव के बयान पर सदर थाने में ट्रक चालक को नामजद किया गया है। सूचक धर्मेंद्र कुमार यादव ने पुलिस के सामने अपने बयान में कहा है कि ट्रक चालक की लापरवाही एवं तेज गति से ट्रक चलाने के कारण ऑटो में टक्कर हुआ है जिसके चलते मेरी माता एवं गांव के एक और महिला की मौत हो गयी है। वहीं पुलिस ने सदर थाने में केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार ट्रक चालक को जेल भेज दिया है। इस संबंध में सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि मृतक कलावती देवी के पुत्र के बयान पर केस दर्ज किया गया है जिसमें गिरफ्तार ट्रक चालक को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.