उन्नाव, दिसम्बर 3 -- बांगरमऊ। हरदोई थाना मल्लावां के शिवाला पुरवा गांव की रहने वाली रूपरानी अपने पति राधाकृष्ण की बाइक से बांगरमऊ आ रही थी। रास्ते में बुधवार दोपहर बाद आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर स्थित सिरधरपुर गांव के सामने पीछे से तेज़ रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दम्पति व टक्कर मारने वाला बाइक चालक मोहित पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम हसनपुर मजरा थाना बांगरमऊ तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में एक बाइक का चालक राधाकृष्ण तो बाल-बाल बच गया। मगर बाइक पर पीछे बैठीं उसकी 30 वर्षीय पत्नी रूपरानी घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत नाज़ुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.