रांची, अप्रैल 5 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कादोजोरा मोड़ के पास दो बाइक की टक्कर में दंपति सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार की शाम लगभग 5:45 बजे की है। घायलों में दंपति गुमला के सिसई पिलखीढांड़ टोली गांव निवासी रवीन्द्र लोहरा, पत्नी चांदनी कुमारी और बुंडू थाना क्षेत्र के आराडीह गांव निवासी बिहारी लाल मुंडा, विवेक अहीर और गणेश स्वांसी शामिल हैं। जिन्हें मीला कुजूर, शंकर उरांव, तंजीर हुसैन और पूर्व मुखिया बुधराम बाड़ा के सहयोग से सीएचसी बेड़ो पहुंचाया गया। डॉ मेघा भगत ने पांचों घायलों का प्राथमिक उपचार कर रिम्स रेफर कर दिया। घायल रवीन्द्र लोहरा ने बताया कि वह पत्नी के साथ रांची से अपने घर सिसई जा रहे थे। वहीं बिहारी लाल मुंडा ने बताया कि विवेक और गणेश के साथ हम लोग भरनो से अपने घर बुंडू जा रहे थे। इसी बीच यह हादसा हु...