साहिबगंज, फरवरी 15 -- साहिबगंज। तीनपहाड़-बोरियो पथ पर शुक्रवार को रक्सी स्थान के पास सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था। परिजनों को सूचना मिलने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आया। जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि मृतक वृंदावन के ट्रैक्टर चालक गुलाम अंसारी(30) था। गुलाम पूर्वाह्न 11 बजे ट्रैक्टर लेकर घर से बोरियो जाने के लिए निकला था। आशंका है कि इस दौरान गुलाम किसी तरह चालक सीट से गिर कर अपने ही ट्रैक्टर के चक्के से दब गया होगा। इसमे उसका दाहिना पैर फ्रेक्चर हो गया है। मृतक के शरीर में अंदरूनी चोट भी लगी है। हालांकि परिजन को घटना कैसे हुई है इसबारे में तत्काल कोई जानकारी नही है। परिजनों के अनुसार घटनास्थल पर गुलाम अंसारी घायल अवस्था में पड़ा मिला था। अस्पताल लाने के...