आजमगढ़, फरवरी 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। बीते 24 घंटे में जनपद के पांच स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में चचेरे भाई सहित सात लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेंहनगर थाना क्षेत्र में दादा के दसवां के लिए सामान की खरीदारी करने के लिए बाजार जा रहे चचेरे भाईयों की शनिवार की रात हुई और दो लोग घायल हो गए। इसके साथ ही दाह संस्कार से लौट रहा आटो जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। मुबारकपुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई, चालक घायल हो गया। रौनापार थाना क्षेत्र में शनिवार की रात हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं मेंहनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटन...