चित्रकूट, दिसम्बर 17 -- राजापुर। कस्बे में संचालित प्राइवेट स्कूल प्रबंधक ओमप्रकाश द्विवेदी उर्फ भोला ने मंगलवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह करीब तीन सप्ताह पहले सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गए थे। परिजनों ने लखनऊ स्थित डा राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे में घायल होने के बाद से ही उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। चिकित्सकों ने उनको वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। मां रामकुमारी, पत्नी अर्चना तथा दो बेटो देव व विराट समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...