मिर्जापुर, मार्च 4 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद l थाना क्षेत्र के हलिया ड्रमंडगंज मार्ग पर गुलाब चौराहे के पास सोमवार को सरिया लदे ट्रैक्टर ट्राली के पलटने की दुर्घटना में घायल तीन श्रमिकों में एक 50 वर्षीय अर्जुन की मण्डलीय अस्पताल मिर्जापुर में उपचार के दौरान रात में मौत हो गई l जबकि दो अन्य श्रमिक जीवन और मौत के बीच झूल रहे हैं l पुलिस ने अर्जुन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है l उधर मृतक की पत्नी अनार कली का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक को दो अविवाहित पुत्र है, एक बीघे जमीन है मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.