अररिया, फरवरी 5 -- पलासी, (ए.सं)। बुधवार की शाम पलासी-जोकीहाट मार्ग पर पोठिया गांव से बलुआ चौक के समीप बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय वृद्ध महिला की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतका सांझा देवी पलासी के पोठिया गांव की रहने वाली थी। पोठिया से बलुआ चौक आने के दौरान यह हादसा हुआ। इससे पूर्व गंभीर रूप से घायल सांझा देवी को उठाकर इलाज के लिये पलासी सीएचसी लाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पलासी थाना पुलिस मृतका ले घर पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अररिया भेज दिया। इधर मौत की खबर मिलते ही मृतका के घरों में कोहराम मच गया। सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार मल्लिक मृतका के घर पहुंच कर शोक व्यक्त ...