सहारनपुर, सितम्बर 12 -- तहसील क्षेत्र के गंझेडी मार्ग में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में घायल आरिफ (16) की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को आरिफ गांव के ही अपने साथी अयान (14) के साथ बाइक से कहीं जा रहा थे। इस दौरान गंझेडी मार्ग पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। जिसमे दोनों गंभीर चोटिल हो गए थे। लेकिन नाजुक हालत के चलते आरिफ को हायर सेंटर रेफर किया गया था। वहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि छह बहन भाईयों में मृतक दूसरे नंबर का था, उसके पिता आस मोहम्मद ट्रक ड्राइवर हैं। आरिफ की मौत से परिवार में मातम पसर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.