संभल, जनवरी 29 -- बुधवार को बहजोई-गवां मार्ग पर फरीदपुर खुशहाल चौराहा के निकट हुए सड़क हादसे में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल की मौत के मामले में पिता की ओर से कोतवाली बहजोई में ईको कार चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद कांस्टेबल के शव को उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया। इसके बाद परिजन शव को अपने पैतृक घर ले गए और अंतिम संस्कार किया। मृतक के पिता जयपाल सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी गांव चकफतेहपुर थाना हीमपुर दीपा, जिला बिजनौर ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र विकुल देव रजपुरा थाना में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात था। बुधवार को वह थाना रजपुरा से बाइक पर सवार होकर दैनिक डाक लेकर एसपी कार्यालय बहजोई जा रहा था। दोपहर करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.