बिहारशरीफ, जनवरी 16 -- सड़क हादसे के 9 पीड़ित परिवारों को दिया गया परामर्श परिवहन कार्यालय में कैंप लगाकर मुआवजा दिलाये जाने की पहल समन्वय के अभाव में सड़क हादसे पीड़ितों का लंबित है मुआवजा भुगतान फोटो: राहुल: पीड़ित परिवार के सदस्यों की फरियाद सुनते डीटीओ राहुल कुमार सिन्हा। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। सड़क हादसे के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाये जाने के लिए परिवहन कार्यालय में कैंप लगाया गया। इस कैंप में नौ पीड़ित परिवार के सदस्य पहुंचे। डीटीओ राहुल कुमार सिन्हा ने सभी मामले को सुनने के बाद दो लोगों को ऑनलाइन आवेदन करने को कहा। वहीं पांच पीड़ितों को पटना वीरचंद्र पटेल रोड स्थित परिवहन भवन में जाकर संपर्क करने की सलाह दी। दो लोगों को बताया गया कि मुआवजा के लिए जीआईसी को परिवहन कार्यालय द्वारा अनुशंसा भेज दी गयी है। डीटीओ ने बताया कि सड़क हादसे के शिक...