साहिबगंज, जुलाई 20 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो-बोआरीजोर मुख्य पथ के बालीडीह पैट्रोल पंप के पास शनिवार की देर शाम को ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर में मृत दोनों युवक व एक घायल की पहचान हो गयी है। बाइक सवार पहला मृतक बोआरीजोर थाना क्षेत्र के दलदली गोपालपुर गांव का मनोज पहाड़िया बताया जाता है। दूसरा मृतक मणीराम हांसदा बोआरीजोर का निवासी बताया जाता है। मणीराम हांसदा टेम्पो में सवार होकर बोआरीजोर से बोरियो की ओर आ रहा था। वहीं घायल बाइक सवार की पहचान बीरेन पहाड़िया मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बेलभद्री का है। मृतक मनोज पहाड़िया व घायल बीरेन पहाड़िया दोनों आपस में साढ़ू का रिश्ता है। मृतक मनोज पहाड़िया के पिता बुधु पहाड़िया ने बताया कि दोनों साढ़ूबाइक पर सवार होकर अपने घर से बोरियो हाट आए थे। बोरियो से लौटते वक्त तेज रफ्तार टेम्पू से टक्कर हो गयी। दुघर्टन...