कौशाम्बी, फरवरी 13 -- जिले में द्वितीय जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को सम्राट उदयन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हाइवे पर होने वाली दुर्घटनाओं का विश्लेषण करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु प्रस्ताव बनाना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार को निर्देशित किया गया है कि एनएचएआई मार्गों पर अस्पतालों के नाम एवं मोबाइल नंबर डिस्प्ले करवाया जाए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तारकेश्वर मल्ल्ल व पीटीओ डॉ. संतोष कुमार को निर्देशित किया गया कि स्कूल वाहनों के फिटनेस की नियमित चेकिंग कराई जाए एवं वाहन स्वामियों, स्कूल के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधकों को उक्त के संबंध में नोटिस भी दिया जाए। ग्रामीण सड़क सुरक्षा समितियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.