हल्द्वानी, जनवरी 16 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग ने शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। आरटीओ कार्यालय में जीजीआईसी की छात्राओं को जागरूक करने के साथ शपथ भी दिलाई गई। जीजीआईसी हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में परिवहन कर अधिकारी अनुभा आर्य और पवन कुमार ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। छात्राओं ने कला प्रतियोगिता, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिता में भाग लेकर सड़क सुरक्षा के प्रति अपने विचार प्रस्तुत किए। सड़क सुरक्षा माह का औपचारिक शुभारंभ परिवहन कार्यालय, हल्द्वानी में किया गया। इससे पूर्व संभागीय परिवहन कार्यालय में आरटीओ प्रशासन डॉ. गुरदेव सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा नियमों का स्वयं पालन करने, आम जनता को जागरूक करने और नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करा...