औरैया, जनवरी 10 -- औरैया, संवाददाता। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को फफूंद कस्बे में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 80 वाहनों का चालान किया गया, जबकि चार वाहनों को देवकली चौकी में निरुद्ध किया गया। इस कार्रवाई से कुल 2 लाख 19 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम ने हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाने, मोबाइल फोन पर बातचीत, ओवरलोडिंग, रिफ्लेक्टर न होना और प्रेशर हार्न बजाने जैसे नियमों के उल्लंघन पर कठोरता बरती। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में युवा वर्ग बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाते हुए मिले, जिन्हें रोककर जागरूक भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह एक जनवरी से 31 जनवरी तक चलाया जा रहा है। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी ल...