मऊ, जनवरी 6 -- मऊ, संवाददाता। सुरक्षित सफर-सुरक्षित प्रदेश के तहत सड़क सुरक्षा को लेकर नगर पालिका में मंगलवार को बैठक हुई। इस बैठक में आम लोगों को सड़क पर सुरक्षित सफर के सम्बन्ध में जागरूक करने के साथ-साथ विशेष रूप से पालिका के सफाई, जलकल, प्रकाश एवं निर्माण विभागों को सतर्क रहने को कहा गया। पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल एवं अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने सड़क हादसों से बचने के पूर्व उपायों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही पालिकाध्यक्ष ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए लोगों को 'सड़क सुरक्षा शपथ' भी दिलाई।पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय आप अपने आपके साथ-साथ पीछे बैठे व्यक्ति की सुरक्षा का भी खास ख्याल रखें। इसके लिये बीआईएस मानकों एवं सड़क नियमों का पूर्ण पालन करते हुए हेलमेट जरूर लगायें और अपने साथी वाहन सवार को भी हेल्मेट पहनाए।...