जहानाबाद, जनवरी 6 -- पूरे महीने गांव-गांव तक आम लोगों के बीच होगा अभियान का संचालन जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। परिवहन विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को जिला परिवहन कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता गतिविधियों की शुरूआत की गई। प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिन्हा ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों, कर्मियों के साथ-साथ परिसर में उपस्थित आमलोगों को भी सड़क सुरक्षा को ले शपथ दिलाया। साथ ही सडक सुरक्षा के मानकों की भी विस्तार से जानकारी भी दी गई। डीएम ने सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर जन जन तक सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा ज़ारी गाईड लाइन की जानकारी देने के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। सड़क सुरक्षा के नियमों का जानकारी साझा करते हुए साइनेज को देख कर पथ पर वाहन चलाने का जानकारी दी ...