चतरा, जनवरी 19 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि चतरा में सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह 2026 कार्यक्रम के तहत चतरा जिला के दीवानखाना मोहल्ला में वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। मैच में दो टीम जागृति क्लब एवं कुम्हार टोली से अनिल प्रजापति की टीम ने भाग लिया। मैच को रोमांचक बनाने में कंमेट्री छोटू कुमार ने किया। दोनों टीम तीन इनिंग का मैच खेले। जिसमें जागृति क्लब को हराकर कुम्हारटोली से अनिल प्रजापति की टीम विजेता हुई। दोनों टीम विजेता और उपविजेता को समाजसेवी ओमप्रकाश पाठक, अभिषेक केसरी और पंडित अनिरुद्ध मिश्रा के द्वारा ट्रॉफी, हेलमेट और वॉलीबॉल देकर पुरस्कृत किया गया। समाजसेवी ओमप्रकाश पाठक ने सभी खिलाड़ी एवं दर्शकों से ...