सराईकेला, जनवरी 4 -- सरायकेला । सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत जिला अधीक्षक मुकेश लुणायत के निर्देश पर रविवार को प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी के नेतृत्व में ट्रैफिक प्रभारी इंस्पेक्टर राजू और सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार द्वारा गैरेज चौक में बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहनों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया । बिना हेलमेट पहन कर वाहन चलाने वाले दर्जनों को हेलमेट बांटा गया एंव गुलाब का फूल देकर जागरूक किया गया । डीएसपी पूजा कुमारी ने कहा कि बिना हेलमेट के वाहन ना चलाये इससे दुर्घटना बनी रहती है । हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि सिर की चोट और जान बचाने के लिए जरूरी है । उन्होंने कहा कि कई जगहों पर 'गुलाब देकर' या 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' जैसे अभियानों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बिना शीट बेल्ट पहनें वाहनो की भी धरपकड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.