मऊ, जनवरी 7 -- दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के निर्देशन में दोहरीघाट नगर पंचायत में सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को सभासदों, कर्मचारियों एवं आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक होने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से शपथ दिलाई गई। शपथ के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने और नशे की हालत में वाहन न चलाने का संकल्प लिया। वहीं लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने तथा जीवन रक्षा के लिए यातायात नियमों का अनुपालन करने की अपील की। बताया गया की छोटी-मोटी सावधानियां रखने से भी सड़क दुर्घटनाओं में बेहद कमी लाई जा सकती है तथा लोगों का जीवन बचाया ज...