भभुआ, जनवरी 5 -- कार्यक्रम में वाहन चालक, ऑपरेटर व अन्य कार्यालयों के कर्मी हुए शामिल सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व सुरक्षित यातायात व्यवहार को करेंगे प्रोत्साहित (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सड़क सुरक्षा जागरूकता माह-2026 के तहत जिला परिवहन द्वारा कार्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा को लेकर सोमवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार को प्रोत्साहित करना है। इस कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी के अतिरिक्त परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, वाहन चालक, वाहन स्वामी तथा अन्य कार्यालयों के भी कर्मी शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने एकजुट होकर सड़क सुरक्षा की शपथ ली तथा य...