मधेपुरा, सितम्बर 1 -- बिहारीगंज निज प्रतिनिधि। बभनगामा बाजार की सड़क में जगह-जगह गड्ढा बनने से आवाजाही में परेशानी हो रही है। स्टेट हाइवे 91 के पास फतेहपुर मोड़ से बभनगामा बाजार में सड़क पर जलजमाव की समस्या गंभीर हो जाती है। सड़क में बने गड्ढों में जलजमाव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बाजार में सड़क के दोनों तरफ न तो नाला बनाया गया है और न ही पानी निकासी की कोई व्यवस्था ही है। लिहाजा पानी सूखने तक लोगों को नारकीय स्थिति से जूझने को विवश होना पड़ता है। स्टेट हाइवे 91 के पास फतेहपुर मोड़ से लेकर संपूर्ण बभनगामा बाजार, कॉलेज रोड की पीचिंग और पीसीसी सड़क की कमोबेस ऐसी ही हालत है। जगह-जगह सड़क का अतिक्रमण परेशानी बढ़ाने वाला साबित हो रहा है। व्यवसायी किशोर कैरव, सुधीर पूर्वे, मनोज कुमार नायक, मनीष कुमार, मो. शहजाद,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.