मिर्जापुर, जनवरी 5 -- पड़री। स्थानीय थाना क्षेत्र के डगमगपुर गांव के पास सोमवार की दोपहर अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्ध की मौत हो गई। वह सड़क पार कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पड़री थाना क्षेत्र के सागर सेमर गांव निवासी 67 वर्षीय रामकिशुन किसान थे। वें दोपहर लगभग डेढ़ बजे घर से किसी काम से निकले थे। डगमगपुर गांव के पास सड़क पार करने लगे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने वृद्ध को टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पड़री पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने रामकिशुन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया। मृत वृद्ध के परिजनों की तहर...