बिहारशरीफ, अगस्त 25 -- सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत शेखपुरा - सिकंदरा रोड में उकसी गांव के समीप हुआ हादसा हादसे में बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल, चल रहा इलाज शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा - सिकंदरा रोड में उकसी गांव के पास बस से उतरकर सड़क पार कर रही एक वृद्ध महिला को बाइक सवार ने रौंद दिया। हादसे में घायल की इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। मृत महिला करंडे थाना के उकसी गांव निवासी राजेंद्र यादव की 55 वर्षीय पत्नी फुलवा देवी थी। हादसा सोमवार की सुबह में हुआ। बताया जाता है कि महिला महादेव सिमरिया से पूजा कर घर आ रही थी। बस से उतरने के बाद वह सड़क पार कर रही थी। तभी, तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को धक्का मार दिया। हादसे में बाइक सवार और महिला दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को स्थानीय लोगों क...