मिर्जापुर, जनवरी 13 -- मिर्जापुर। वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर अदलहाट के भोरमार माफी गांव के पास रविवार को ट्रैक्टर के धक्के से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वह सड़क पार कर रही थीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। अदलहाट के भोरमार माफी गांव निवासी 60 वर्षीय शांति देवी देर शाम अपने घर से पैदल निकली। वह घर से कुछ दूरी पर सड़क पार करने लगीं, तभी नरायनपुर ईंट-भट्ठे से जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने वृद्धा को टक्कर मार दिया, जिससे बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घटनास्थल आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद घायल महिला को एंबुलेंस से वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां देर रात उपचार के दौरान बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप...