सुपौल, मई 13 -- सरायगढ़, निज संवाददाता भपटियाही बाजार स्थित थाना रोड में सड़क पर ही ग्रामीण हाट सजने से राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर हाट के दिन भारी भीड़ लगी रहती है। जिससे वाहन चालकों को दक्कितें का सामना करना पड़ता है। मालूम हो कि भपटियाही बाजार में सप्ताह में दो दिन रविवार और गुरुवार को ग्रामीण हाट लगती है। दूर दराज से ग्रामीण अपने सामान लेकर पहुंचते हैं और सड़क किनारे ही फुटपाथ पर अपनी दुकानें लगाते हैं। थाना रोड में सड़क किनारे फुटपाथ दुकानदारों द्वारा दोनों किनारों पर हाट लगाने से परिचालन करने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कभी-कभी थाना वाहन को किसी सूचना पर निकलने में भीड़ के कारण देरी भी हो जाती है। हालांकि इस दिशा में स्थानीय प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.