मधुबनी, मार्च 25 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। शहर के बाबू साहब चौक पर मंगलवार को अजीबोगरीब घटना घटी। एक युवक ने ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान के साथ बुरी तरह मारपीट की। पास में चभच्चा चौक पर ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात गृहरक्षक एवं नगर पुलिस के गश्ती दल के हस्तक्षेप से जान बची। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि घटना को लेकर गृह रक्षक जितेंद्र कुमार के बयान पर नगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार युवक बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के त्योंथ गांव निवासी वशिष्ठ कुमार झा के पुत्र अभिषेक कुमार झा है। वह वर्तमान में आदर्श नगर में रहता है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद उसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पीके महथा के कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया। पहले आईडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.