सोनभद्र, फरवरी 14 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय से 80 किमी दूर ग्राम पंचायत जोगिंद्रा के प्रसिद्धाई के ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क निर्माण को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि विभिन्न टोले में आधा दर्जन सड़कें कच्ची है। उसने एक एक फिट धूल भरा है और उसी रास्ते मासूम छात्र,गर्भवती, महिलाएं मरीज गुजरते हैं। वहीं सड़क की धूल फेफड़ों में जमा हो रहा है। बरसात में कीचड़ हो जाता है। ऐसे में सड़क निर्माण को प्राथमिकता देने की जरूरत है, लेकिन जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर कभी गया नहीं, जन प्रतिनिधि भी इधर नहीं आते है फिर हम लोग कहा जाए। ग्राम प्रधान द्वारिका प्रसाद ने बताया कि जोगिंद्र से करिहवा 3 किमी, प्रसिद्धा...