चतरा, नवम्बर 10 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिंघानी में बलथरवा बागी से पंचमुखी चौंक सिंघानी तक पक्की सड़क एवं पक्की नाली को लेकर रविवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल सह धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्राम विकास समिति सिंघानी के बैनर तले आयोजित किया गया। भूख हड़ताल में मुख्य रूप से प्रमोद कुमार दांगी, दीपक राज, मुकेश केशरी व सुधांशु शर्मा सहित सिंघानी पंचायत की मुखिया राधिका देवी, पंचायत समिति सदस्य मीना कुमारी भी शामिल रही। मालूम हो कि इस भूख हड़ताल सह धरना-प्रदर्शन में विभिन्न राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिला। इसके अलावा दर्जनों गणमान्य ग्रामीण व पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों का भरपूर समर्थन मिला। मौके पर जिप सदस्य रामसेवक दांगी, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, भाजपा जिला मंत्री बासुदेव दांगी, सिंघानी के पूर्व मुखिया राजेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.