सहरसा, जनवरी 30 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना में मंगलवार की रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। बीती रात सदर थाना क्षेत्र के इस्लामिया चौक समीप भीषण सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार अनियंत्रित चार चक्का वाहन चालक ने ड्यूटी से वापस लौट रहे साइकिल सवार होमगार्ड जवान मो रईस को धक्का मार दिया था। जिसके बाद आनन-फानन में जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक होमगार्ड जवान बरियाही से ड्यूटी समाप्त कर साइकिल से घर लौट रहा था। होमगार्ड जवान को ठोकर मारने के बाद चार चक्का वाहन का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मृतक होमगार्ड जवान सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के बराही गांव का रहने वाला था। मृतक के परिजन ने हारून रशीद ने बताया की मोहम्मद रईस बरियाही से ड्यूटी समाप्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.