पाकुड़, मार्च 27 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क पर बुधवार की रात हुए सड़क दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हाईवा संख्या डब्ल्यूबी 57 एफ 2486 लेकर वाहन चालक हालिम अंसारी आ रहा था। केबिन में उसका बेटा हसनान अंसारी भी बैठा था। चितलोफ़ार्म के समीप हालिम अंसारी ने नियंत्रण खो दिया और आगे आगे जा रहे एक ट्रक में धक्का मार दिया। टक्कर के उपरांत शीशा टूटने से हालिम का पुत्र नीचे गिर गए जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मृतक दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के आमगाछी का रहने वाला था। सूचना मिलने पर पुलिस स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.