समस्तीपुर, जुलाई 8 -- कल्याणपुर । थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पूसा मुख्य सड़क के रमोली गांव के समीप सोमवार को बाइक दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उसकी पहचान जटमलपुर गांव के विपिन राम के पुत्र शंकर राम के रूप में हुई। जख्मी युवक के प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...