बेगुसराय, मई 30 -- मंझौल। एक संवाददाता मंझौल पंचायत 03,वार्ड 11 निवासी फूलचंद सहनी(58) के बखरी थाना क्षेत्र के घाघरा में सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को मौत के बाद परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। बीपीएल परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। स्थानीय लोगों के अनुसार वह एक बस ड्राइवर था। ड्राइवर के पेशे से रोजी-रोटी उपार्जन कर परिवार का पालन करता था। मृतक के परिवार में पत्नी, दो लड़का एक लड़की को अपने पीछे छोड़कर चला गया। एक लड़की व एक लड़का विवाहित है, एक लड़का अविवाहित है। परिजनों के अनुसार फूलचंद सहनी पिता स्व चंडी सहनी बखरी थाना क्षेत्र के घाघरा में शुक्रवार को पैदल जा रहा था। एक अज्ञात वाहन जो मंझोंल से बखरी की ओर जा रहा था, फूलचंद सहनी को पीछे से धक्का मारते हुए भाग गया। अज्ञात वाहन की ठोकर से उसका सर फट गया...