रांची, मई 19 -- कर्रा, प्रतिनिधि। जरियागढ़ थाना क्षेत्र तिलमी बाजारटांड़ के पास सड़क दुघर्टना में भाजपा गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष रामध्यान सिंह की मौत हो गई। घटना सोमवार की शाम 5:15 बजे की है। रामध्यान सिंह तिलमी बाजार से स्कूटी से अपने घर मास्को जा रहे थे। जैसे ही वे गोविंदपुर मुख्य सड़क पर पहुंचे पीछे से स्कूटी को बोलेरो ने टक्कर मार दी। घायल भाजपा गोविन्दपुर मंडल अध्यक्ष को उपचार के लिए कर्रा सीएचसी लाया गया, जहां से परिजन उन्हें रांची के पारस अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कर्रा बीडीओ स्मिता नगेसिया, सीओ वंदना भारती, कर्रा थाना प्रभारी मनीष कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद सोनी, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, शिवकुमार सिंह, बालकिशुन महतो, अखिलेश गोप, रिंकू भगत सहित ...