गिरडीह, मार्च 20 -- खोरीमहुआ। डोरंडा- गावां मुख्य मार्ग के घोड़थम्बा ओपी अंतर्गत तिलैया भरौना गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाईक सवार तीन लोग घायल हो गए। जिसमें दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार डोरंडा से गांवां की ऒर जाने के क्रम में ओपी क्षेत्र के तिलैया भरोना के पास घूमवदार मोड़ पर बुधवार को लगभग दस बजे एक सड़क दुर्घटना में बाइक संख्या जे एच 11 ए 09617 हीरो स्पेलेनडर बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से रेफरल अस्पताल राजधनवार भेजा गया। इस दुर्घटना में गांवां निवासी किशोरी राम के 22 वर्षीय पुत्र सनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इनके अलावा बाइक पर सवार करण कुमार 22 वर्ष आयुष कुमार 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल गए। बताया जाता है कि सनी कुमार बैंगलोर में काम करता था औ...