बलिया, जनवरी 21 -- बलिया। नरही थाना क्षेत्र के कोरंटाडीह के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मंगलवार को अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक के भतीजा की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। नरही थाना क्षेत्र के सोहांव निवासी 55 वर्षीय श्याम बिहारी यादव किसी काम से कोटवा नारायनपुर गये थे। वापस लौटते समय एनएच 31 पर कोरंटाडीह पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर किसी अज्ञात वाहने जोरदार टक्कर मार दिया। दुर्घटना में मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया। इस मामले में नरही पुलिस ने मृतक के भतीजा जयपाल यादव की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.