बलिया, मार्च 9 -- रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क दुर्घटना में शनिवार की रात बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गयी। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बांसडीह नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी 50 वर्षीय अजीत सिंह शनिवार की देर शाम बाइक से बैरिया जा रहे थे। इस दौरान रेवती-बैरिया मार्ग पर छेरडीह के पास वह किसी प्रकार दुर्घटना में घायल हो गये। रास्ते से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया। हालांकि सीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंचे परिजन उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि वह अपनी पत्नी निशा व बच्चों के साथ ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.