भभुआ, नवम्बर 3 -- भगवानपुर थाना क्षेत्र गांगोडीह-सरैयां पथ में हुई दुर्घटना पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का कराया पोस्टमार्टम भगवानपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांगोडीह-सरैया पथ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका 45 वर्षीया सावित्री देवी भगवानपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी ददन पांडेय की पत्नी थी। इस संबंध में बताया गया कि महिला का शव गांगोडीह-सरैया पथ में पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन से धक्का लगने के बाद महिला की मौत हो गई है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतका के शव के पास उसका मोबाइल मिला। मोबाइल से नंबर निकालकर पुलिस ने परिजनों को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन घर से आए। बताया गया है कि सावित्री देवी के दो पुत्र हैं। दोनों बाहर रहते हैं। घर पर सावित्री देवी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.