मधेपुरा, जुलाई 21 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता।थाना क्षेत्र के कमरगामा में रविवार को सड़क दुर्घटना में पिता की मौत हो गयी। जबकि पुत्र घायल हो गया। बताया गया कि कमरगामा वार्ड पांच निवासी अनिल कुमार अपने पुत्र अंशु कुमार के साथ खेत में धान रोपाई के लिए जा रहा था। इसी दौरान पिपरा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दिया। वाहन की ठोकर से दोनों पिता-पुत्र बेहोश हो गए। घटना की जानकारी काफी देर बाद ग्रामीणों को मिली। ग्रामीण और परिजनों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया। इलाज के दौरान अनिल कुमार की मौत हो गयी। जबकि उसके बेटे का इलाज चल रहा है। बताया गया कि मृतक कमरगामा के पूर्व पंचायत समिति सदस्य शंभू मंडल का छोटा भाई था। घटना की जानकारी मिलते ही एसआई देवेंद्र ठाकुर, एसआई मृत्युंजय कुमार, चौकीदार अनिल कुमार ने शव का पंचनामा कर पोस्टमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.