भागलपुर, मई 16 -- मुंगेर, नगर संवाददाता। शुक्रवार को श्री कृष्ण सेतु एनएच 333 एप्रोच लिंक पथ पीर पहाड़ के समीप सीताकुंड से खगड़िया की ओर जा रही एक टोटो अनियंत्रीत होकर पलट जाने से 4 लोग घायल हो गये। घटना के बाद स्थनीय लोगों और परिजनों की मदद से दुर्घटना में दो गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध एवं एक चार वर्षीय किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। दोनों घायल का नाम रंघूल शॉ, उम्र-65 वर्ष, पिता-मेलो शाह तथा दूसरे घायल का नाम अयांश कुमार, उम्र- 4 वर्ष,पिता-प्रेमानंद शॉ है। दोनो घायल खगड़िया जिला के तेताराबाद चंदपूरा ग्राम के निवासी हैं। एनएच 333 एप्रोच लिंक पथ पीर पहाड़ के समीप सीताकुंड से खगड़िया की जा रही एक टोटो अनियंत्रीत होकर पलट जाने से 4 लोग घायल हो गये। घटना के बाद स्थनीय लोगों और परिजनों की मदद से दुर्घटना...