खगडि़या, अक्टूबर 5 -- बेलदौर । एक संवाददाता सड़क दुर्घटना में दंपत्ती सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलावस्था में तीनों का इलाज स्थानीय पीएचसी में कर बेहतर इलाज के लिए उसे खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना एनएच 107 बेला नौबाद गांव के निकट की बताई जा रही है। घायल का पहचान गोगरी थाना के रामपुर पंचायत के वार्ड नंबर पांच निवासी जवाहर तांती, उसकी पत्नी विनीता देवी एवं पांच वर्षीय पुत्र के रूप में की गई। सूचना पर पुलिस की 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाकर इसकी जानकारी परिजनों को दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.