दरभंगा, मई 5 -- जाले। नगर परिषद जाले के वार्ड पांच भटपोखरा निवासी सुबोध दास के 16 वर्षीय पुत्र बजरंगी दास की मौत रविवार को सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी में हुई सड़क दुर्घटना में हो गई। बजरंगी दास की मौत की खबर आते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया है। जानकारी के अनुसार भटपोखरा के सुबोध दास का पुत्र बजरंगी दास अपने माता-पिता के साथ ननिहाल में आयोजित पूजा समारोह में शामिल होने बाजपट्टी थाना क्षेत्र के आवापुर वसंत गांव गया था। पूजा के दौरान वहां रविवार को होने वाले भोज कार्यक्रम की सामग्री खरीदने के लिए वह शोभित दास के साथ स्कूटी से आवापुर-वसंत होते हुए बाजपट्टी बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार से जा रहे ट्रैक्टर ने स्कूटी में ठोकर मार दी। इससे चालक शोभित दास और स्कूटी के पीछे बैठे बजरंगी दास सड़क पर जा गिरे और ट्रैक्टर ने दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.