समस्तीपुर, सितम्बर 8 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के सलखन्नी गांव के जख्मी युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। बताया जाता है कि सलखन्नी गांव से गत 3 सितंबर की रात्रि नरहन में आयोजित गणेश पूजा मेला देखने जा रहे बाइक सवार तीन युवक जख्मी हो गए थे। एक मालवाहक ने बाइक सवार को टक्कर मारी थी। ग्रामीणों की मदद से जख्मी को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां आन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दो को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमें जख्मी सलखन्नी गांव के राम सकल पासवान का पुत्र कांग्रेस कुमार की मौत उपचार के दौरान पटना में हो गई है। उसके बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव लाया गया। मृतक की मां मीना देवी, पिता राम सकल पासवान, पत्नी आरती कुमारी, बेटा अकुंश कुमार, बेटी अंशिका कुमारी समेत सभी का रो रोकर बुरा हाल रहा। मुखाग्नि चाचा मनोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.