मैनपुरी, अप्रैल 5 -- तीन माह पूर्व हुई सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता ने थाने में दर्ज कराई है। शनिवार को नीरेश कुमार उर्फ नीरज गुप्ता पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी मदनपुर थाना मोहम्मदाबाद जिला फर्रुखाबाद ने बताया कि 11 जनवरी को उनका पुत्र आशुतोष थाना क्षेत्र के करपिया स्थित कपिलमुनि कॉलेज में पढ़ने जा रहा था। तभी बेवर की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में 18 वर्षीय आशुतोष गंभीर रूप से घायल हो गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.