चतरा, मई 5 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। एसडीओ कार्यालय में कार्यरत होमगार्ड जवान 46 वर्षीय आदित्य ठाकुर की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक आदित्य सिमरिया के कार्यालय में कार्यरत थे। शनिवार को वह सिमरिया ड्यूटी जाने के दौरान सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायलावस्था में उसे रांची रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गयी। रविवार की सुबह उसके पैतृक गांव इटखोरी के मोगला गांव में उसे जवानों ने शस्त्र झुकाकर सलामी दी। इस मौके पर सिमरिया एसडीओ सन्नी राज, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, होमगार्ड के प्रदेश अध्यक्ष आलोक रंजन, उपेंद्र कुमार, जुगेश्वर कुमार, अशोक ठाकुर, सुबोध सिंह सहित कई लोग मौजूद थे। इस दौरान एसडीओ व थाना प्रभारी ने परिजनों को ढांढस बंधाया। जवान के शव घर आते ही परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव दहल उठा। मृतक अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.