हजारीबाग, दिसम्बर 7 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। बनासो-बुडगड्डा सड़क पर बंदखारो में बुधवार को सड़क दुर्घटना में घायल हुए जोबर पंचायत के उच्चाघाना निवासी सुनील कुमार (26) पिता रामटहल महतो की शनिवार को रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को एंबुलेंस से उनका शव पैतृक गांव पहुंचा तो परिजनों के करूण-क्रंदन से गांव का माहौल गमगीन हो गया। सुनील कुमार जेएलकेएम पार्टी के हजारीबाग जिला कार्यकारिणी सदस्य थे। बता दें कि बीते बुधवार की शाम को विष्णुगढ़ से अपने घर उच्चाघाना लौटने के क्रम में बंदखारो में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थी। इलाज के लिए उन्हें एसबीएमसीएच, हजारीबाग से रिम्स, रांची रेफर किया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी अंतिम यात्रा में भाजपा नेता चंद्रनाथ भाई पटेल, जेएलकेएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.