बुलंदशहर, मई 25 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए बाइक सवार का मोबाइल और पर्स चोरी हो गया। घायल की पत्नी ने हिट एंड रन और पर्स व मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली देहात की नीलकंठ रेजीडेंसी निवासी नीरज माहुर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 22 मई को उन्हें सूचना मिली कि दोस्तपुर फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन उनके पति प्रमोद की बाइक को टक्कर मारकर भाग गया है। इसके बाद घायल को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जब वह मौके पर पहुंची तो उनके पति प्रमोद की हालत काफी गंभीर थी। जिसके चलते उन्हें नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि अभी तक उन्हें होश भी नहीं आया है। इसके अलावा हादसे के बाद से उनका मोबाइल व पर्स भी अज्ञात लोग चोरी कर ले गए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली देहात पुलिस ने हिट एंड रन के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.